मुंबई से गांधीनगर के बीच चलने वाली भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत आज दुर्घटना का शिकार हो गई. ये हादसा सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रेन के आगे भैंसों का झुंड आ गया था. ये दुर्घटना वटवा स्टेशन से मणिनगर जा रही ट्रेन भैंसों के झुंड के सामने आ गई थी. हादसे से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
इस बात की जानकारी पश्चिमी रेलवे के सीनियर पीआरओ जेके जयंति ने दी है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस ट्रेन का उद्घाटन किया था. रेलवे के पीआरओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस घटना से थोड़ा सा नुकसान हुआ. ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही है.