सोशल मीडिया पर लड़की ने डाली अपनी फायरिंग की फोटो, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

जालंधर, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में लड़की के हाथ में जो रिवाल्वर थी वह उसके परिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उसके परिजन की पहचान सोढल रोड प्रीत नगर में एक मेडिकल स्टोर के मालिक के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे कमिश्नरेट पुलिस व CIA इंचार्ज पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
जानकारी मिली है कि जिस लड़की ने फयरिंग की है वह जालंधर के शक्ति नगर की रहने वाली है। उधर, जालंधर के कई लोगों ने यह वीडियो देख कर कमेंट किया है कि इस मामले में पुलिस को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की और घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *