तीन अध्यादेशों के खिलाफ आढ़तियों ने अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर जताया विरोध

कालांवाली, (पवन शर्मा)- केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन अध्यादेशों के खिलाफ बुधवार को आढ़तियों ने अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया और अपनी दुकानें बंद करके धरना लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। धरने से पूर्व आढ़तियों व मजूदरों ने अनाज मंडी में रोष मार्च निकालते हुए सरकार से तीनों अध्यादेश वापिस लेने की मांग की। आढ़तियों का कहना कि केंद्र सरकार बड़े कार्पोरेट घरानों के हाथों में खेल रही है। सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि अध्यादेश किसान, आढ़तियों, मजदूरों, मुनीमों आदि को बर्बाद कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *