तिरंगा यात्रा युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला प्रज्वलित करेगी : सुशील शर्मा

जलांधर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कल रविवार शाम 5 बजे शहीद भगत सिंह चौक से मॉडल टाउन शिवानी पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।आज इसी उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में हुआ।जिसमें विशेष रूप से ज़िला महामंत्री गोल्डी,ज़िला प्रवक्ता प्रवक्ता बृजेश शर्मा उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि यह यात्रा खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को जोड़ता है तथा लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा त्याग की भावना को और मजबूत करता है।उन्होंने सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को लेकर काफी जोश दिखाया व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री सूर्या मिश्रा को कार्यक्रम प्रभारी और उपाध्यक्ष वरुण दुबे तथा हरीश हैप्पी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर तेजिंदर सिंह, मोहित शर्मा, दीक्षित, गुरुदेव सिंह, स्कूल महाजन, भारत, साहिल भल्ला अमित कुमार आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *