तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह लंबे समय से खबरों में बने हैं. वो फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं. एक्टर पर काफी कर्जा है. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था. अब गुरुचरण सिंह की दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि एक्टर को एक काम मिल गया है.
ईटाइम्स से बातचीत में भक्ति सोनी ने कहा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पब्लिसिस्ट टीम ने एक्टर को कॉल किया था. किसी ने नहीं पूछा कि क्या उन्हें फाइनेंशियल मदद की जरुरत है. सच कहूं तो गुरुचरण को फाइनेंशियल मदद की नहीं बल्कि काम की ज्यादा जरुरत है. और मैं उन्हें काम दिलवाने में कामयाब रही हूं.’