जालंधर, जालंधर के परम आदरणीय मेयर श्री विनीत धीर जी ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंच कर 108 संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मेयर जी ने 9 फरवरी को सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर वाराणसी जाने वाली विशेष रेलगाड़ी तथा 12 फरवरी को प्रकाश पर्व पर शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों के संबंध में शहर की साफ सफाई तथा सुचारू व्यवस्था को लेकर काफी लंबी बातचीत की गई।
मेयर विनीत धीर जी ने महाराज जी को आश्वासन दिया कि आपकी आज्ञा अनुसार नगर निगम की पूरी टीम हर तरह की व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर महानगर से 11 फरवरी को विशाल शौभायात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें कोई अव्यवस्था ना हो इस पर वह खुद हर पक्ष को देख रहे हैं, जिसमें सफाई व्यवस्था के साथ साथ कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार करेंगे।
संत निरंजन दास जी महाराज ने उपस्थित सभी को अपनी मंगलकामनाएं देते हुए आशिर्वाद दिया। और इस मौके पर बनीत धीर और सभी पार्षदों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी विशेष तौर पर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारी गिनती आम आदमी पार्टी के पार्षद काफी गिनती में उपस्थित थे