डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांगों और बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने रैड क्रास और प्रयास स्कूल के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और बुजुर्गों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री सारंगल ने बच्चों और सीनियर सिटीजन के साथ दो घंटे से अधिक समय व्यतीत किया औऱ उनको गिफ्ट मिठाइयाँ बांटी। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करवाते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उनके साथ दीवाली का त्योहार मनाया। साथ ही बुजुर्गों को कंबल भी बांटे।

दिवाली की मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और पूरे देश में धार्मिक उत्साह से मनाया जाता है। श्री सांरगल ने कहा कि जैसे हम सभी दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाते हैं, वैसे ही विशेष जरूरतों वाले बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान भी हमें रखना चाहिए। यदि हम अपना कुछ समय इन बच्चों और बुजुर्गों के साथ गुजारेगें तो इनकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी, यह हमारे समाज का एक प्रमुख् हिस्सा है।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने इन संस्थानों को संभव सहायता प्रदान करने की बात कही और प्रशासन द्वारा इनके साथ हर समय होने की वचनबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *