जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लगाया खूनदान कैंप

जालंधर,राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं दिवस पर निरभऊ सिंह गिल जिला एवं सैशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर के गाईडैंस में खूनदान कैंप लगाया गया।

थैलेसीमिया प्रभावित बच्चों के लिए दफ्तर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर में बार एसोसिएशन जालंधर के सहयोग से लगाए कैंप का उद्घाटन निरभऊ सिंह गिल जिला एवं सैशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि आज के खूनदान कैंप 30 यूनिट ब्लड विभिन्न हस्तियों द्वारा जिनमें वकील, ला कालेज के छात्रों ने खूनदान किया।

उन्होंने कहा कि खूनदान करना मानवता की सेवा करने के बराबर है और हम सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर दान किया गया खून जरूरतमंदों के काम आ सके।

उन्होंने कहा कि 9 नवंबर का दिन कानूनी के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है क्योंकि कानूनी सेवाएं अथारिटी एक्ट 1987 तिथी 9 नवंबर 1995 को लागू हुआ था। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं/बच्चों को सरकारी खर्च पर कानूनी सेवाएं प्रदान करता है और समझौता केंद्रों के माध्यम से लोगों के लंबित विवादों का निपटारा भी करवाया जाता है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति इन सेवाओं के लिए जिला कचहिरी में स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र से संपर्क कर सकते है।इसके लिए टोल फ्री नंबर-1968 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी डा. गगनदीप कौर ने पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में जानकारी दी।इसके साथ ही हरिया चिडीया प्रोजैक्ट की मैडम रमनप्रीत कौर और माधव सेवा सोसायटी के अध्यक्ष विवेक जोशी वकील के सहयोग से जिला कचहिरी में पुराने कपड़ों और फूलों से बनी वस्तुओं जैसे कार्ड, लैंप, बैग और अन्य वस्तुओं की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी प्रधान बार एसोसिएशन जालंधर सहित बार कार्यकारी और 160 से अधिक बार रक्तदान कर चुके जितेंद्र सोनी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *