डिप्टी कमिश्नर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा को आज किया जाएगा रवाना

जालंधर, केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने और उनसे सीधे जुड़ने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा 28 नवंबर से जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में शुरू की जा रही है। ज़िला प्रशासन द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है ।

केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए वैन में सूचना, शिक्षा और संचार जागरूकता सामग्री जैसे पंपलेट,बुकलेट आदि मौजूद होंगे। वैन में साउंड सिस्टम और डिजिटल एलईडी लगाई जाएगी जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन, लाभार्थियों को वीडियो और कुछ जागरूकता लघु फिल्में दिखाई जाएंगी ।
वैन को डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल जिला प्रशासकीय कप्लेक्स से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सीनियर आईआरएस अधिकारी भरत प्रकाश इस राष्ट्रीय अभियान के जिला प्रभावी है ने हाल ही में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा अभियान है जिसके माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंच कर और उन्हें जागरूक करना है ताकि वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *