नई दिल्ली, सस्ता सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास आज से पांच दिन तक मौका है. रिजर्व बैंक (RBI) की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की नौवीं सीरीज (SGB series 9) आज से शुरू हो गई है. ये स्कीम पांच दिनों तक खुली रहेगी. आप इसमें आज से यानी 10 जनवरी से 14 जनवरी तक निवेश कर सकते हैं.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का इश्यू प्राइस
आपको बता दें कि सरकार ने आठवीं सीरीज के इश्यू प्राइस से नौवीं सीरीज में 5 रुपये प्रति ग्राम की कमी की है. आठवीं सीरीज के लिए 4791 रुपये प्रति ग्राम का इश्यू प्राइस तय किया गया था और नौवीं सीरीज के लिए 4786 रुपये का प्राइस तय हुआ है. अगर ग्राहक इसमें निवेश करना चाहते हैं तो http://onlinesbi.com पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.