टीवी रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश येलांडे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीते दिनों इस रियलिटी शो के क्रू मेंबर्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब धर्मेश के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। खास बात यह ही डांस दिवाने रियलिटी शो के 18 क्रू मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद, अभिनेत्री से राजनेता बनीं नगमा ने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह फिलहार एहतियाती तौर पर क्वारंटीन हैं।नगमा ने ट्वीट किया, “कुछ दिनों पहले कोविड-19 का टेस्ट कराने के बाद, मैंने वैक्सीन का पहला डोज लिया था। मगर फिर भी अब मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया। सभी कृपया ध्यान रखें और वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी सभी आवश्यक सावधानी बरतें!