ट्रैवल एजेंटों के दो दफ्तरों में दबिश

आज पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों के दो दफ्तरों में दबिश दी है। बता दें यह दो ऑफिस उसी ट्रैवल एजेंट के हैं जो आज से कुछ महीने पहले 532 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार हुआ था। उक्त एजेंट कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था और फिर से अपने गोरखधंधे को बढ़ावा देने में लग गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल एजेंट का साथ पुलिस के उच्च अधिकारी और खुद को स्वंयभू नेता बताने वाले शिवसेना नेता दे रहे है। पुलिस ने दबिश के दौरान ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच के दौरान लाइसेंस के बारे में पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार ट्रैवल एजेंटों के फर्जी लाइसेंस दिखाकर बोले वाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे और उनसे लाखों रुपये ठगते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *