भाला फेंक में 23 साल के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल सातवां पदक है. नीरज के गोल्ड मेडल जीतते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. सेलेब्स भी नीरज के गोल्ड जीतने पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत बधाई