टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को आया हार्ट अटैक, मौत

गाजियाबाद,(R.Aajtak)-  कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले राजीव त्यागी को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल बुधवार शाम टीवी डिबेट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहे। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *