ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले को कोर्ट ने सुनने लायक माना

वाराणसी, ज्ञानवापी किसकी है? इस सवाल का जवाब तय करने के लिए कोर्ट में ज्ञानवापी-शृंगार गौरी केस पर सुनवाई का रास्‍ता कम-से-कम वाराणसी जिला अदालत से आज तय हो गया। जिला जज डॉ.अजय कृष्‍ण विश्‍वेश की अदालत ने दायर वाद की सुनवाई के हक में अपना फैसला सुनाया। मामले में अगली सुनवाई 22 सितम्‍बर को होगी। कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए कहा कि मुकदमा न्यायालय में चलने योग्य है। अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा दिए गए 7/11 के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। हालांकि अभी भी इस मामले में हाईकोर्ट और सु्प्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है। प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद पक्ष के अधिवक्‍ता विकल्‍पों पर विचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *