विजिलेंस टीम ने घर को चारों तरफ से घेरा भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर बीके विरदी के घर पर वीरवार सुबह विजिलेंस की टीम ने रेड की है। जालंधर के जीटीबी नगर में विजिलेंस टीम ने घर को चारों तरफ से घेरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपों मे घिरा अफसर बीके विरदी घर के अंदर माजूद हैं। और घर के एक कमरे में बैठा हुआ है ऐसी जानकारी टीम के पास होने की अटकलें लगाई जा रही है। फिलहाल टीम का कोई भी आदमी कुछ बोल नहीं रहा है और न ही कोई कुछ बता रहा है। अभी जांच की जा रही है। विजीलैंस को पूरी पुख्ता जानकारी है कि विर्दी इस समय अपने घर मे ही मौजूद है। विर्दी समेत अन्य उच्च अधिकारियों के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से मोहाली समेत जालंधर की विजीलैंस टीम और लोकल पुलिस ने विर्दी के घर रेड की। विजीलैंस के डी.एस.पी. दलबीर सिंह का कहना है कि विर्दी की गिरफ्तारी के लिए यह रेड की गई लेकिन उनके परिजन सहयोग नही कर रहे जिस कारण अभी तक वह कोठी के बाहर खड़े हैं।