टीवी एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया

एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया है. अमन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैन्स को इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने मां के प्रति अपना लगाव भी जाहिर किया है. इस दौरान एक्टर के फैन्स भी खासे परेशान हो गए हैं और अपने-अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अमन ने अपनी मां की तस्वीर के साथ एक स्पेशल नोट भी लिखा है. अमन वर्मा ने लिखा, ‘जीवन एक संपूर्ण दायरे में आता है. भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी मां कैलाश वर्मा का स्वर्गवास हो गया है. कृप्या उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें. वर्तमान में COVID-19 की स्थिति को देखते हुए सभी ने फोन के माध्यम से मैसेज और कॉल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. भगवान उनपर आशीर्वाद बनाए रखे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *