जिला प्रशासन ने दुकानदारों को दी राहत, दुकानें खोलने के समय में किया बदलाव

जालंधर,(विशाल)-जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती देख दुकानें खोलने के समय में एक बार फिर बदलाव किया है। अब शाम 5 बजे की बजाय शाम 6 बजे तक दुकानें खुली रह सकती हैं। इससे पूर्व जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक और अन्य दुकानें सुबह 9 से शाम पांच बजे तक खोलेने के आदेश थे, जिन्हें अब बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया गया है।डीसी थोरी ने शहर के लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें। उन्होंने दुकानदारों से भी शारीरिक दूरी, मास्क पहनने आदि नियमों को पूरी तनदेही से मानने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *