बिहार में फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया लॉकडाउन

बिहार में पांच मई से लागू लॉकडाउन को फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम नीतीश की ओर से जारी ट्वीट में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *