जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

जालंधर, (संजय शर्मा)-आगामी लोकसभा चुनावों के उचित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों अनुसार जालंधर जिला प्रशासन ने विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यों के लिए जिला स्तर और विधानसभा स्तर के मास्टर प्रशिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सैशन का आयोजन किया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन और एसडीएम बलबीर राज सिंह सहित राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सैशन के दौरान डीएलएमटी और एएलएमटी को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, ईवीएम, वीवीपीपैट, मतगणना और नतीजों की घोषणा, एमसीसी, ईईएम, मीडिया शिकायतें, एमसीएमसी, पेड न्यूज, ई-रोल, ईआरओनेट, आईटी एप्लीकेशन, डीईएमपी, मतदान दल और मतदान दिन के प्रबंधों सहित विभिन्न चुनाव कार्यों संबंधी विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अधिकारियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में नवीनतम तकनीकी प्रगति से अवगत रखने के लिए एक मंच प्रदान किया जाए। बैठक में चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो राकेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *