आयुष्मान स्कीम के लाभपात्री मरीजों को जालन्धर के Sarvodaya Hospital तथा Aggarwal Liver and Gut Superspeciality Hospital में स्कीम के तहत इलाज दौरान मिलने वाली सुविधाएं न देने के चलते स्टेट हैल्थ एजैंसी ने 17.20 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। जिसमें अग्रवाल लीवर एंड गट सुपरस्पेशियलिटी पर 11.05 और सर्वोदया अस्पताल को 6.15 लाख रुपए लगाया गया है। एंनकाऊटर अ$खबार में पबलिश खबर मुताबक स्टेट हैल्थ कमेटी के पास इन अस्पतालों में इलाज करवा रहे कई मरीजों ने शिकायत की थी जिसके बाद कमेटी मैंबरों ने अस्पताल में शिकायतों संबंधि आडिट किया और शिकायतें सही पाई गई। जिसके बाद स्टेट हैल्थ एजैंसी ने 10 गुणा जुर्माने के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी एक सप्ताह में जमा करवाने के नोटिस जारी किया है। स्टेट एंटी फ्रॉड कमेटी की तरफ से मरीज के इलाज में अव्यपस्थिता पाए जाने के बाद सर्वोदया अस्पताल को 23 मार्च को शो कॉज नोटिस दिया गया था, जिसका जवाब से कमेटी संतुष्ट नहीं हुई। कमेटी की तरफ से दी गई अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पहले मामले में मरीज का आयुष्मान का कार्ड इस्तेमाल नहीं किया गया जबकि मरीज से ब्लड टेस्ट और रेडियोलॉजिकल जांच के पैसे लिए गए। इस मामले में कमेटी ने मरीज को 12,435 रुपए वापस देने के लिए कहा है। इसके अलावा कमेटी ने गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के लिए 44,600 का तीन गुणा जुमार्ना यानी 1.33 लाख रुपए 18 फीसदी जीएसटी समेत 1,57,884 रुपए जुमार्ना लगाया गया। दूसरे मामले में 28,800 रुपए पर 10 गुणा जुमार्ना और 18 फीसदी जीएसटी समेत 3,39,840 लाख रुपए जमा करवाने के लिए कहा है। जबकि अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिलने पर 1 लाख के साथ 18 फीसदी जीएसटी सहित 1.18 लाख रुपए जुमार्ना लगाया गया है। कमेटी ने अस्पताल को कुल 6,15,724 रुपए हेल्थ एजेंसी के खाते में जमा करवाने के लिए कहा है।