सोना खरीदारी का आ गया बढ़ियां समय, 35690 रुपये में मिल रहा है 10 ग्राम गहने वाला गोल्ड !

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-सोने के भाव एकबार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय साबित हो सकता है और आने वाले दिनों में आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। हालांकि अकेले जून महीने में सोना 2670 रुपये के करीब सस्ता हुआ। 1 जून को सोने का रेट 49422 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो फिलहाल 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम से आसपास ट्रेंड कर रहा है। इस कारोबारी हफ्ते से आखिरी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में 324 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़त के बाद शुक्रवार को सोना 47587 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं इससे पहले गुरुवार को सोना 47263 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि बुधवार को सोना 46753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा था। शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी कीमत में भी तेजी देखी गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 400 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमत 68975 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *