जालंधर,(विशाल)-शहर में कोरोना वायरस संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इलाज के लिए चिकित्सा की सुविधाएं भी कम पड़ रही हैं। इसी के चलते जालंधर डीसी ने प्राइवेट अस्पतालों को निर्धएश जारी किये हैं। डी.सी. ने स्पष्ट किया है कि सभी अस्पताल प्रबंधन इलेक्टिव सर्जरी जहां तक हो सके स्थगित करें और साथ ही अपने अस्पतालों में ऑक्सीज़न प्लांट लगाने की और पहले करें। ताकि ऑक्सीज़न की कमी खत्म हो सके। ऑक्सीज़न की शार्टेज के कारण डी.सी. ने आज दोपहर आदेश जारी किए हैं कि ऑक्सीज़न की सप्लाई पहले अस्पतालों को की जाए। इसके पश्चात ही इंडस्ट्री को की जाए। अस्पतालों में ऑक्सीज़न की आपूर्ति होने के पश्चात आदेश में लिखित इंडस्ट्री को दी जाए।