हिना खान के पिता का बीते मंगलवार को कार्डिअक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. हिना खान इन दिनों अपने काम के चलते में कश्मीर में थीं, उन्हें जैसे ही अपने पिता के निधन की खबर मिली वह फॉरन मुंबई की ओर रवाना हो गईं. हिना खान और उनके परिवार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.