जालंधर शहर में चली फिर से गोली

जालंधर, न्यू दशमेश नगर में एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई फायरिंग सीधा व्यक्ति के पेट में गोली चली गई जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जानकारी मुताबिक जख्मी पवन ने कहा कि एरिया में सट्टा माफिया सक्रिय है। उनके बेटे का सोमवार को विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर पहले दोपहर को उनके घर पर हमला किया गया था। वे थाने में शिकायत देकर आए थे। रात को वे घर के बाहर खड़े थे तो विवाद से जुड़े एक शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी। हमलावर ने दो गोलियां चलाई थीं, जिनमें से एक गोली उसके पेट में लगी है। जख्मी को उसकी फैमिली उठाकर अस्पताल लेकर आई है। उधर एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। रंजिशन पड़ोसियों ने हमला किया है, कैमरे चैक कर रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *