ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने बांकुड़ा के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया और कहा कि मैं जो बोलती हूं वो मैं करके दिखाती हूं. हम मोदी के तरह झूठी बात नहीं करते हैं. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने कांथी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अब बंगाल के हर घर से एक ही आवाज आ रही है कि 2 मई को दीदी (ममता बनर्जी) जाएंगी और परिवर्तन आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *