जालंधर, पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण जहां आम जन चिंतत है, वहीं जालंधर में भी हर रोज कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी शहर में डा. सीपी सिक्का सहित 50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। आज आए इन नए मामलों के साथ ही शहर में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2550 के पार पहुंच गया।