जालंधर,(विशाल) जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर पीपीआर मार्किट स्थित A 2 Z destination solutions के ट्रैवल एजेंट ने सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। लोगों ने इमीग्रेशन ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि A 2 Z destination solutions ने उन्हें पेपर वीजा दिया हुआ था और आज उन्हें वीजा लेने के लिए बुलाया गया था लेकिन जब वह दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑफिस को ताला लगा हुआ था। इसे देखकर वहां मौजदू लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि करीब 400 लोग ठगी का शिकार हुए है और उनसे करोड़ो रुपए की ठगी की गई है। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैवल एजेंट की तलाश में जुट गई है