जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने मनाया 182वां विश्व फोटोग्राफी दिवस

जालंधर (R.aajtak ) जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने आज अपने कार्यालय 537 न्यू जवाहर में केक काटकर 182वां विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया। जिसमें इम्पीरियल फोटो बुक एल्बम द्वारा विशेष दरों पर नए एल्बमों का स्टॉल लगाया गया, और विशेष शूट पर डेमो एल्बम दिखाए गए। इस मोके पर एसोसिएशन के सदस्यों को मेम्बरशिप के सर्टिफिकेट दिए गए व इम्पीरियल फोटो बुक एलबम के मालिक संदीप सिंह व जालंधर के इंचार्ज रवि शर्मा व अनूप सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गाबा ने सभी फोटोग्राफरों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि हमारे सभी फोटोग्राफरों का काम दिन और रात चौगुना तरक्की करे।
उन्होंने कहा कि विश्व फोटोग्राफी का उत्सव 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस में शुरू हुआ था और तब से हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। वैसे तो आज सेल्फी लेना आम बात हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली सेल्फी कब ली गई थी? 182 साल पहले आज ही के दिन 1839 में अमेरिका के रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने दुनिया की पहली सेल्फी क्लिक की थी, लेकिन सेल्फी क्या होती है यह किसी को नहीं पता था।
रॉबर्ट कॉर्नेलियस का वह चित्र अभी भी यूनाइटेड स्टेट्स लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस प्रिंट में संरक्षित है। इस मोके पर प्रधान रमेश गाबा, महासचिव रमेश हैप्पी, सुरनिदेर बेरी, साबका प्रधान राजेश थापा, सुरिंदर वर्मा, बलदेव किशन, संदीप कुमार, कमल गंभीर, सुरिंदर कुमार, सुभाष चंद्र, सुनील ढींगरा, बलराज सिंह, उदय कुमार, कमलजीत पवार, योगराज, सुखविंदर सिंह, ओंकार साहिल, हैप्पी, परमजीत, राजेश शर्मा, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *