जालंधर, (संजय शर्मा)- अजीत नगर नकोदर चोंक में आज दशम पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह जी और माता गुजरी का शहीदी दिवस मनाया गया।इसमें सुखमणि साहिब के पाठ के बाद सरबत के भले की अरदास की गई।कार्यक्रम में उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए जालंधर डिपो होल्डर यूनियन के अध्यक्ष अनूप सरीन,चेयरमैन सुभाष गोरिया ने कहा कि साहिबजादाें की शहादत की कहानी अपने आप में अनोखी है और इसकी कोई दूसरी उदाहरण रहती दुनिया तक नहीं हो सकती। इस मौके पर कैशियर गुरविंदर सिंह,जर्नल सेकेटरी हरजोत लक्की,उपाध्यक्ष घई,उप चेयरमैन राज कुमार धोगड़ी आदि भी मैजूद थे।