राष्ट्रीय सेविका समिति ने किशनपुरा में तुलसी पूजन दिवस उपलक्ष्य में तुलसी के आगे दिए जलाकर किया विशाल

जालंधर, (संजय शर्मा )-राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा किशनपुरा में मीनाक्षी वशिष्ट की अधयक्षता में तुलसी पूजन दिवस के उपलक्ष्य में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तुलसी पूजन के साथ भजन सकीर्तन किया। इस दौरान मुख्या वक्ता मीनाक्षी ने कहा की आज का दिन पश्चमी सभ्यता से प्रेरित न हो कर भारतीय संस्कृति से मनाने का आह्वान किया। इस मोके पर सभी बहनो ने तुलसी जी के आगे दिए जलाये। इस अवसर पर अनु शर्मा ने कहा की पूरे भारत वर्ष में तुलसी पूजन दिवस हमें सब को मिल जल कर मनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को ऐसे आयोजनों से भारत की धर्म संस्कृति का ज्ञान मिलता है और कहा राष्ट्रीय सेविका समिति पूरे देश में संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजनों कर रही है जोकि सराहनीय कार्य है ऐसे आयोजन वही संस्थएं करती है जिन्हे भारत की संस्कृति से प्यार हो। इस अवसर पर अनीता कौशल, रेनू खन्ना, शमा चौहान, राजिंदर कौर, ममता हांडा, सुदेश रानी, सुमन, आदि भारी संख्या में महिलाओं भी हाजिर थी । कैप्शन : तुलसी पूजन करते मीनाक्षी वशिष्ट, अनीता कौशल, अनु शर्मा व अन्य गणमान्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *