जालंधर :कोविड केयर सैंटर से 28 और मरीज़ों को मिली छुट्टी

जलंधर, (विशाल)- सरकारी मैरीटोरियस स्कूल में बनाऐ गए कोविड केयर सैंटर से आज 28 और कोरोना पाजिटिव मरीजों को छुट्टी दी गई। कोविड केयर सैंटर से छुट्टी मिलने वाले मरीज़ों में पूजा, कुलविन्दर कौर, समीर, विजय सिंह, रामू, कौशलया, गोरी, मस्तान सिंह, गुरप्रीत कौर, राजिदर कौर, सुनीता, रीहाना, सलमा, अज़ीज़, दृष्टि, नीमत, मुजामील, नसीर, पंकज, गुरप्रीत सिंह, मदन लाल, रजत, सुखविन्दर लाल, अमरप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, जसवीर सिंह, जगबीर और रोहित शामिल थे जिनको कोविड -19 प्रभावित होने उपरांत कोविड केयर सैंटर में दाखिल करवाया गया जहाँ सीनियर मैडीकल अधिकारी डा.जगदीश कुमार के नेतृत्व वाली टीम की तरफ से पूरी दृढ़ता के साथ इलाज किया गया। छुट्टी मिलने पर इन सभी ने मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ का धन्यवाद किया गया , इन मरीज़ों की तरफ से कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से कोविड -19 से प्रभावित मरीज़ों के लिए किये गए पुख़ता इंतज़ामों के लिए धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर कौर चावला ने कहा कि मैडीकल माहिरों की वचनबद्धता और पंजाब निवासी ख़ास कर जालंधर निवासियों की दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कोरोना वायरस ख़िलाफ़ जंग को जीत लिया जायेगा। उन्होनें कहा कि डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री घनश्याम थोरी के नेतृत्व में सेहत विभाग कोरोना वायरस ख़िलाफ़ जंग हर हाल में जीतने के लिए पाबंद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *