जालंधर, (संजय शर्मा)-सैकड़ों वर्षों से शुरू सफ़ाई कर्मचारियों का समाज में मान सम्मान का संघर्ष आज भी बदस्तूर जारी है ।जीवन के सफ़ाई जैसे महत्वपूर्ण पहलू से जुड़े होने के कारण भी इन के साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता है । हर रोज़ 2 व्यक्ति या गटर में या सैपटिक टैंक की सफ़ाई करते अपनी जान गवां बैठते हैं । सरकारी प्रबंधन में भी इन का आर्थिक और सामाजिक शोषन आज भी जारी है । आम आदमीं पार्टी पंजाब के बुलारे डॉक्टर शिव दयाल माली ने आज सफ़ाई कर्मचारी दिवस के अवसर पर जालंधर के सफ़ाई कर्मचारियों को सिरोपा पहना कर उनका मान सम्मान बढ़ाया । संदेश दिया कि समाज का यह वर्ग भी समाज के दूसरे वर्गों से कम नहीं ।इन के साथ भेदभाव करना समाज की गिरावट का प्रतीक है ।सरकार को भी सचेत किया कि संविधान के अनुसार इस वर्ग के प्रति नयायकारी रवइया अपनाये । उपस्थित रहे हरिद्वारी लाल यादव, क़ीमती केसर, सोनू केसर, शिवम् यादव, बियास देव राणा, मोहन लाल हैप्पी, सलिंदर सिंह, लवपरीत सिंह, एडवोकेट परम ।