जालंधर, (विशाल) , शहर के गुजराल नगर में स्थित बसल टावर में शिक्षा इंफोसिस दफ्तर के मालिक सुमित सैनी की कार से चोर तीन लाख रुपये, लैपटाप और जरूरी दस्तावेज निकाल कर ले गए। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस को दी शिकायत में उमेश सैनी ने बताया कि वह रोज की तरह दफ्तर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनके पास काम करने वाला लड़का उनकी गाड़ी में बैग रख आया, जिसमें लैपटॉप, तीन लाख की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। कुछ पल बाद ही वह बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और अंदर से बैग गायब है। उन्होंने बताया कि चोरी करने वाले ने गाड़ी स्टार्ट करने का भी प्रयास किया ताकि घड़ी को चुरा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक कर रही है ताकि आरोपितों का कोई सुराग लगाया जा सके।