जहां चंद्रयान-3 उतरा उस जगह का नाम ‘शिवशक्ति’, जहां चंद्रयान-2 की छाप वो तिरंगा प्वाइंट- PM मोदी का ऐलान

बेंगलुरू के ISRO कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ISRO टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने तीन बड़े ऐलान भी किए. ऐलान किया कि जहां चंद्रयान-3 उतरा वो ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट और जहां चंद्रयान-2 उतरा वो ‘तिरंगा’ प्वाइंट कहलाएगा. तीसरा ऐलान किया कि 23 अगस्त को अब हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा.
पीएम मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा और जहां चंद्रयान-2 की छाप है वो तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा. कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती.’
दो देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी सीधे बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उतरे. उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने ये ऐलान किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *