‘जबरन कराया मेरी पत्नी का निकाह…

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक का कहना है कि सितंबर में उसने अपनी प्रेमिका से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. इस शादी को लड़की के परिवार वालों ने इनकार कर दिया. साथ ही उसका जबरन निकाह करा दिया है. लड़ने ने न्याय के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़के का नाम प्रदीप कठेरिया है. लड़की की उससे मुलाकात फैशन डिजाइनिंग के कोर्स करने के दौरान हुई थी. इसी दरम्यान दोनों में प्यार हो गया. अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सितंबर में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने शादी को ही मानने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि लड़का हिंदू है इसलिए वो इस शादी को इजाजत नहीं दे सकते. इसी बीच उसके परिवार वालों ने एक लड़के से निकाह करा दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *