जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पानी माफियाओं का भंडाफोड़

सिरसा , 15 अक्तूबर (पवनशर्मा) -जिले के गांव वैदवाला में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कथित रूप से मिलीभगत से गांव के सरकारी ट्यूबवैल से पानी बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पानी कैंटरों को मौके पर पकड़ लिया तथा उन्हें लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। पार्टी पदाधिकारियों सतीश मोमी, तरसेम चन्द व सुरेश सामा ने बताया कि गांव वैदवाला के सरकारी ट्यूबवैल से बड़ी संख्या में प्रतिदिन पानी के टैंकर अवैध रूप से भरे जाते हैं तथा इस पीने के पानी को ठेकेदारों के निर्माण व आस-पास की फैक्ट्रियों में लम्बे अरसे से बेचा जा रहा है। मौके पर पकड़े गए कैंटर चालकों द्वारा बताया गया कि वे सिकन्दरपुर शैलर से आए हैं और शैलर मालिक ने जनस्वास्थ्य विभाग से 50 रूपये प्रति कैंटर का रेट तय किया हुआ है। तदुपरान्त कैंटर चालकों द्वारा माफी मांगने व ग्राम पंचायत की मध्यस्था के बाद उन्हें बिना पानी के छोड़ दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा इस पूरे प्रकरण की सी.एम. विंडो के माध्यम से शिकायत कर दी गई है ताकि भ्रष्ट अधिकारियों व जल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *