प्रयागराज, माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में खून के धब्बे और एक चाकू मिला है. प्रयागराज के चकिया स्थित अतीक अहमद के दफ्तर में पहुंची पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब जगह-जगह खून के धब्बे देखने को मिले. मौके पर एक चाकू भी पड़ा हुआ था. अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह खून किसका है. सीढ़ियों और कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं. अतीक और उसका भाई अशरफ मारा गया, लेकिन उसके अपराधों के खूनी सबूत अभी भी मौजूद हैं. प्रयागराज की पुलिस आज अतीक अहमद के दफ्तर पहुंची तो सीढ़ियों से छत तक खून के छीटें मिले. पुलिस को खून से सना चाकू मिला है. खून से सना दुपट्टा मिला है. पुलिस ने जो कुछ देखा वो सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला था. पुलिस जांच कर रही है. अतीक के चकिया स्थित इस दफ्तर पर 2017 में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया था. इसके बाद से दफ्तर वीरान हो गया था, लेकिन यहीं से अतीक अपने गैंग को चला रहा था. उमेश पाल की हत्या के पास पुलिस ने इसी दफ्तर में छापेमारी करके 72 लाख रुपये कैश के साथ 10 असलहे, 112 कारतूस और छह मोबाइल बरामद किया था.