दुकाने खोलने की छूट देने से दुकानदारो मे ख़ुशी की लहर

जालंधर, (रोज़ाना आजतक)-शहर के दुकानदारो को संडे का लॉकडाउन ख़त्म कर रात 8 बजे तक दुकाने खोलने की छूट देने से दुकानदारो मे ख़ुशी की लहर चल पड़ी है। इसी विषय पर आज जालंधर के बिजली व्यापारियों की जालंधर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान मनोज कपिला के नेतृत्व मे DC घनश्याम थोरी व SDM जयइंद्र सिंह का धन्यवाद किया। इस अवसर पर DC घनश्याम थोरी ने भी एसोसिएशन द्वारा करोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन मे बाँटे गये राशन व अन्य कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने कोविड वैक्सिनेशन कैंप लगाने के लिए आभार जताया। डीसी ने इस अवसर पर ने दुकानदारो को विश्वास दिलाया की किसी भी प्रकार से किसी भी व्यापारी, दुकानदार व शहरवासी को परेशान नही होने दिया जाएगा परंतु महानगर मे कोरोना फैलने से रोकने के लिए सख़्त सरकारी नियम मजबूरी मे लागू करने पड़ते है। जिला प्रशासन, सभी सदस्यों और शहर वासियों का धन्यवाद व्यक्त कियाI इस मौके पर चेयरमैन अवतार सिंह भाटिया, महामंत्री संजय कोछड, कैशीयर सौरभ अग्रवाल, भरत ककड़िया, सतबीर सिंह कंग(लवली), हरप्रीत सिंह धमिज़ा, गगन छाबड़ा, संजय वर्मा, रोहित महाजन, राकेश कपूर, विशाल सेतिया भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *