दिवाली के बाद और छठ से पहले अगर आप भी सोना सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। छठ से पहले एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते से आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 277 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर और चांदी 221 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इस तरह शुक्रवार को सोना 50502 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57419 रुपये प्रति के सस्त पर बंद हुई। शुक्रवार को सोना (Gold Price) 277 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 50502 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी गुरुवार को सोना 208 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी (Silver Price) 221 रुपये सस्ता होकर 57419 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि चांदी (Silver Rate) 211 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57640 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।