पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एलन मस्क की जमकर तारीफ की है। एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालते ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं खुश हूं कि ट्विटर अब समझदार और सुरक्षित हाथों में है। हालांकि उन्होंने ट्विटर से दोबारा जुड़ने से इनकार कर दिया। उधर, मस्क ने संकेत दिया है कि वे ट्रम्प के ट्विटर प्रतिबंध को हटा देंगे, जो यूएस कैपिटल पर 2021 के हमले के मद्देनजर लगाया गया था। ट्रम्प ने बताया कि वह मस्क को पसंद करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि ट्विटर अब सुरक्षित हाथों में है।