छट पर्व मनाने से युवा पीढ़ी महान संस्कृति को जान राष्ट्रनिर्माण के कार्यों मे अग्रसर होकर काम करती है-अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, लोक आस्था के महापर्व छठ उत्सव जालंधर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की बाशीरपुरा और बस्ती पीरदाद गाखल रोड पर इस उत्सव में शामिल हुए।इस अवसर पर उद्योगपति तेल कारोबारी विशाल मित्तल,सब्ज़ी मंडी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश मुखीजा,भाजपा मंडल 11 के महामंत्री सोनू चौहान,दिनेश भगत,युवा भाजपा नेता सन्नी बांसल विशेष रूप से उत्सव में सम्मिलित हुए।बशीरपूरा मे भारतीय पूजा समिति के प्रधान अख़लिन्द्र सिंह ,प्रवीण कुमार,गौतम महतो,मुन्ना यादव व बस्ती पीरदाद गाखल रोड नहर पर प्रधान भोला ख़ुशवाहा ने उत्सव का विशाल आयोजन करवाया।जिसमे हज़ारो लोग शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने छठ पूजा के आयोजकों समेत सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दे बोला कि माता छठी अपनी कृपा सभी पर बनाए रखें।इस कार्यक्रम के सभी आयोजकों एवं भक्तों की मनोकामना छटी माता पूर्ण कर अपनी कृपा दृष्टि कर सभी के जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद दे।सरीन ने छट घाट पर पूजा अर्चना के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रमों का सफल आयोजन का प्रबंध करने पर सभी आयोजकों को हार्दिक मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा जो लोग अपने संस्कृति से जुड़ कर अपने सांस्कृतिक छट पर्व मनाने है।उस समाज की युवा पीढ़ी महान संस्कृति को जान कर सदैव राष्ट्रनिर्माण के कार्यों मे अग्रसर होकर काम करती है।इस मौके पर बी.एन मिश्रा,अशोक यादव,शंभु राय,ललन शाह,हरी मोहन झा,प्रवीण सिंह,महेश यादव,ललन ठेकेदार,बरिंद्र गिरी,राजू सिंह,राजविंदर पाठक,बजींद्र सिंह,शालिन्द्र सिंह,ललन यादव,संजय झा,गंगा राम,राज मोहन कुमार,अजीत गुप्ता,पंचम साहनी,प्रदीप खुशवाहा,हरिंदर सिंह,लाल बाबू,अर्जुन कुमार,दुर्गेश वर्मा व अन्य सैकड़ों भगत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *