चाईनीज डोर में करंट आने वाले मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया

जालंधर, (संजय शर्मा)-झांसी कालोनी मेंं बीते सप्ताह चाईनीज डोर में करंट आने वाले मासूम बच्चे ने आज दम तोड़ दिया। मृतक अंकुश मांबाप का एकलौता बेटा था उसकी एक छोटी बहन है। आज अंकुश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके माता पिता का रोरो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि उनके बच्चे की मौत प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है दुकानदार खुलेआम बच्चों को चाईनीज डोर बेचते हैं जोकि बाद में हादसों का कारण बनता है।वहीं पुलिस का तर्क है कि अंकुश ने ट्रांस्फार्मर से पतंग छुड़ाते हुए लोहे की पाईप का इस्तेमाल किया था जिसकी वजह से करंट आया। करंट के बाद अंकुश 90 फीसदी झुलस गया था। उसे सिविल अस्पताल में लेजाने के बाद लुधियाना रैफर कर दिया गया था। एक सप्ताह दर्द से कुरलाहने के बाद आज अंकुश ने दम तोड़ दिया।इस घटना से मांबाप को सबक लेने की जरुरत है और वह घर तथा बाहर अपने बच्चों पर नजर रखें कि कहीं वह चाईनीज डोर का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे। इसी के साथ शहरवासियों को भी जागरुक होने की जरुरत है अगर आपके आसपास कहीं भी चाईनीज डोर बिक रही हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें पुलिस इस मामले में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *