चल गया पता! बिग बॉस 17 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, गुस्साए लोगों ने बताया-अनफेयर

नई दिल्ली, बिग बॉस 17 में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट नील भट्ट, (जो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हैं) विक्की जैन, खानजादी और अभिषेक कुमार नॉमिनेट हुए हैं. वहीं पूरा हफ्ता काफी दिलचस्प हुआ, जिसमें बिग बॉस 17 का पहला कैप्टन मिल गया, जो मुनव्वर फारुखी बने. वहीं अब वीकेंड आ गया है तो लोग चार कंटेस्टेंट में से कौन नॉमिनेट होगा. यह जानने के लिए बेताब हैं, जिसे जानने के बाद फैंस इसे अनफेयर कहते हुए नजर आ रहे हैं. द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते खानजादी शो से बाहर हो गई है. वहीं इस जानकारी को एक्स पर शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, सिर्फ इस वजह से कि वह कलर्स बहू नहीं है. वह नेपो सिस्टर नहीं है. चैनल की फेवरेट नही है. इसीलिए बॉटम 2 में ना होने के बावजूद इविक्ट कर दिया. यह अनफेयर है. दूसरे यूजर ने लिखा, उसका इविक्शन अनफेयर है. तीसरे यूजर ने लिखा, अनफेयर हुआ खानजादी के साथ. मेकर्स अपनी बहुओं को बचाने के चक्कर में अच्छे कंटेस्टेंट को बाहर निकाल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *