घर से निकलते समय यदि तुलसी जी के दर्शन हो जाए तो कार्य अवश्य सफल होता है : नवजीत भारद्वाज

जालंधर,(संजय शर्मा)- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में पहली बार तुलसी विवाह का आयोजन बड़ी श्रद्धापूर्वक मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इससे पहले ठाकुर जी की बारात वर पक्ष की तरफ से निर्मल शर्मा, श्रीकंठ जज परिवार से मां बगलामुखी धाम में पहुंची। जहां पर तुलसी पक्ष की तरफ से राजेंद्र कत्याल, राकेश प्रभाकर, गौरव कोहली, विक्रांत शर्मा एवं जगजीवन जलोटा व धाम के संचालक नवजीत भारद्वाज ने बारात का स्वागत किया। दोनो परिवारो से वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत पंडित अविनाश गौतम एवं पंडित पिंटू शर्मा की तरफ से किया गया। धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने आए हुए सभी श्रद्धालुओ को बधाई देते हुए कहा कि तुलसी एक ऐसा पौधा जो धर्म के लिहाज से बेहद पवित्र माना जाता है, हर हिंदू घर में इसकी पूजा-अर्चना की जाती है, शास्त्रों के मुताबिक, तुलसी के पौधे को लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है और जिस घर में तुलसी होती है वहां विष्णुपत्नी का वास होता है। इस अवसर पर गुलशन शर्मा, मुनीश शर्मा, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मधुकर, शंकर शर्मा, अिश्वनी शर्मा धूप वाले, बलदेव शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना,रोहित मल्होत्रा, पं. रमाकांत शर्मा, विवेक शर्मा,हितेश, रोहित बहल, शाम लाल, गुरबाज सिंह, एडवोकेट राज कुमार, मुकेश चौधरी, अभिलक्षय चुघ, सुनील, राजीव, मोहित बहल, राजन शर्मा, प्रिंस, राकेश, प्रवीण, दीपक, अनीश शर्मा, अशोक शर्मा,संजीव राणा, सुनील जग्गी, प्रिंस,दीपक,जैन परिवार,सहगल परिवार, चेतन , सर्वजीत शर्मा ने परिवार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *