कोरियर से मंगाया था सामान, बॉक्स खोला तो निकला जिंदा कोबरा

मुंबई: अगर आप कोरियर से अपने घर आया हुआ कोई बाक्स खोलें जिसके भीतर से फुंफकारता हुआ कोबरा (Cobra) सांप निकले तो ज़ाहिर है कि आपके होश उड़ जाएंगे. कुछ ऐसा ही हुआ नागपुर (Nagpur) के ज्ञानेश्वर नगर में रहने वाले सुनील लखेटे के साथ जो सांप को देखकर सन्न रह गए.  दरअसल एक नामचीन कोरियर कंपनी (Courier Company) के जरिए सुनील के घर बेंगलुरू (Bengaluru) से आठ बाक्स डिलीवर किए गए थे. इन बक्सों में सुनील लखेटे की बेटी का वो सामान था जो बेंगलुरु बेस्ड कंपनी में नौकरी कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *