गढ़ा स्थित जूलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर, (संजय शर्मा)-थाना न-7 की पुलिस पार्टी टीम ने बीते दिनों में दयानंद चौक गढ़ा स्थित पारस भारद्वाज जूलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना न 7 के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि 13-09-21 को पारस भारद्वाज ज्वेलरी शॉप से कार सवार व्यक्ति सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने सुभाना फाटक गंदा नाला नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 सोने की चेन और 1 सोने की अंगूठी बरामद की है।आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह प्रीत पुत्र जसविंदर सिंह, भंवर प्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, आयुष शर्मा पुत्र गुरदेव शर्मा सभी निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *