गैलेक्सी छोड़ेंगे सलमान खान! सी-फेसिंग नए अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट

सलमान खान जल्द ही अपने परिवार के लिए बांद्रा में नया 6 मंजिला सी-फेसिंग घर बनाने जा रहे हैं. महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को बिल्डिंग बनाने की परमिशन दे दी है. यह नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जोकि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है. बता दें, 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. जांच में हमलावरों का संबंध बिश्नोई गैंग से बताया गया था. इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई. इसके अलावा, सलमान खान जिस बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन करते थे, उसे बुलेटप्रूफ ग्लास से सिक्योर कर दिया गया. MCZMA सूत्रों के मुताबिक नया घर सलमान खान की मां सलमा खान की जमीन पर बनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *