जालंधर, (संजय शर्मा)-मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले पं. अविनाश गौतम एवं पं. पिंटू शर्मा ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी के निमित्त माला जाप कर मुख्य यजमान डॉ जसबीर अरोड़ा से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने आए हुए मां भक्तों से अपनी बात करते हुए कहा कि मोह, माया रूपी मकड़जाल से मुक्त होकर संतों के शरण में जाने से ही मानव का कल्याण होगा। साथ ही इसी से जीवन के उद्देश्यों की पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि आज लोग अध्यात्म से विमुख हो रहे हैं। यह मानव जीवन के लिए यथोचित नहीं है। लोग हवन यज्ञ में आने से कतराते हैं। संतों की संगति से दूर भागते हैं। ऐसे भटके हुए लोगों को परमात्मा कभी नहीं मिल सकता। इस अवसर पर राकेश प्रभाकर,श्री गोपाल मालपानी, सुरेंद्र सिंह,मधुकर, विक्रांत शर्मा, विक्रम भसीन,रमाकांत शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, राजेन्द्र कत्याल, अभिलक्षय चुघ,अशोक शर्मा, जसविंदर सिंह,गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, संजीव,राजेश महाजन,गितेश, यज्ञदत्त,अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, मानवी भार्गव, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, दिनेश चौधरी, पंकज, पप्पू, दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।