कालांवाली,(पवनशर्मा)- उपमंडल के गांव चकेरियां से गत रात्रि चोर अटल सेवा केंद्र का ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कालांवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
अटल सेवा केंद्र के संचालक भगवान दास ने बताया कि गत शाम वह करीब8 बजे केंद्र को मंगल करके घर गए थे। लेकिन जब वह सुबह करीब 9 बजे केंद्र में पहुंचे तो देखा कि केंद्र के गेट का ताला टूटा हुआ था और केंद्र में लगा इनवर्टर, बैटरा और कंप्यूटर एलसीडी गायब थी। जिसके बाद उन्होंने कालांवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और चोरों की तलाश शुरू की।